फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pm modi

बीईओ ने पीएम की राजनीतिक फोटो शेयर की

Tue, 15 Oct 2019 10:34 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
pm modi
बीईओ ने पीएम की राजनीतिक फोटो शेयर की
विज्ञापन


डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, अच्छे दिन नाम के ग्रुप ने डाली थी यह फोटो

अमर उजाला ब्यूरो 
सिद्धार्थनगर। पीएम मोदी की राजनीतिक फोटो फेसबुक पर शेयर करना सरकारी कर्मचारी होने के नाते बीईओ को महंगा पड़ गया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। डीएम ने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।   
दरअसल, यह फोटो अच्छे दिन नाम के ग्रुप ने डाल रखी है। इसे बीईओ ने शेयर कर दिया। पोस्ट शेयर करने के बाद प्रतिक्रियाएं आने लगीं। धीरे-धीरे यह वायरल होते हुए डीएम दीपक मीणा के पास पहुंच गया। इस संबंध में बीईओ ध्रुवचंद्र जायसवाल का कहना है कि किसी ने ‘अच्छे दिन के नाम’ से एक ग्रुप बनाया है। गलती से फोटो शेयर हो गई है। डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा था, जिसे दे दिया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर के विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और गोला के छितौना जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक तारकेश्वर शाही ने 10 सितंबर को बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी को लेकर भाषा की मर्यादा तोड़ दी थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षामंत्री सरस्वतीविहीन लग रहा है। वह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मास्टर कैसे हो गया, इसकी जांच होनी चाहिए। वह शिक्षण कार्य में इतना निपुण है कि पढ़ाते-पढ़ाते विधायक भी हो गया और योगी जी की कृपा से अब मंत्री बन गया है। पहले खुद त्याग पत्र तो दे दो मंत्री जी फिर औकात नाप ली जाएगी। अगले दिन उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed