{"_id":"578e52b84f1c1b197fc4b625","slug":"pm-can-go-gorakhnath-temple-from-mohaddipur-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर के रास्ते गोरखनाथ मंदिर जा सकते हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर के रास्ते गोरखनाथ मंदिर जा सकते हैं पीएम
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए बनाई गई सड़क।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री 22 जुलाई को मोहद्दीपुर के रास्ते गोखनाथ मंदिर जा सकते हैं। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रशासन इस रास्ते को ठीक करने में लगा है। मंगलवार से अतिक्रमण हटाने के साथ ही इस रास्ते की साफ-सफाई शुरू हो गई। दोपहर में पहुंचे आईजी ने अतिक्रमण हटवाने के साथ ही चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने का निर्देश दिया।
खाद कारखाने में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री का गोरखनाथ मंदिर जाने का कार्यक्रम है। सड़क मार्ग से वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके लिए बरगदवां होते हुए गोरखनाथ मंदिर के रास्ते का निर्माण कराने के साथ ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर एयरपोर्ट से कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर होते हुए पुलिस लाइंस, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए गोरखनाथ मंदिर जाने का रूट निर्धारित किया गया है। खाद कारखाने में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कार से गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। वापसी भी इसी रास्ते से होगी।
मंगलवार को कूड़ाघाट से मोहद़्दीपुर तक सड़क किनारे पटरी पर खड़ी गाड़ियों का चालान करने के साथ ही कई गाड़ियों को पुलिस लाइंस के यार्ड में भेज दिया गया। दोपहर एक बजे आईजी मोहित अग्रवाल ने मोहद्दीपुर में पहुंचकर जाम लगने का कारण इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा से लेने के साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई करने को कहा। जाम लगने की स्थिति में उन्होंने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वह आधा घंटा तक आई मोहद्दीपुर में रहे।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोगों की शुरू हुई निगरानी
शहर के होटल में ठहरे बाहर से आए लोगों की सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी शुरू कर दी है। होटल में जांच के दौरान रजिस्टर में दर्ज नाम, पते और मोबाइल नंबर के आधार उनके शहर में आने के कारण की जांच चल रही है। एलआईयू के अलावा आईबी और दिल्ली से आए खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने भी शहर में डेरा डाल लिया है। नेपाल और बिहार बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
एसपीजी ने वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था जांची
एसपीजी अधिकारियों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल के अलावा गोरखनाथ मंदिर जाने के रास्तों की सुरक्षा-व्यवस्था जांची। भ्रमण कर रास्तों को देखने के बाद कुछ बिंदुओं को चिन्हित कर वहां सुरक्षा-व्यवस्था ठीक रखने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही ठीक कराया जा रहा है। सहूलियत के हिसाब से प्रधानमंत्री के गोरखनाथ मंदिर जाने के रास्ते का चयन कार्यक्रम के दिन होगा। मोहद्दीपुर में अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या खत्म कराने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया गया है।
- मोहित अग्रवाल, आईजी