{"_id":"5cf40564bdec220739650391","slug":"pickup-overturned-in-basti-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप पलटी, पुलिस ने आटो से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप पलटी, पुलिस ने आटो से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा
Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु अस्पताल कलवारी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर रविवार रात करीब सवा आठ बजे पलट गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कलवारी थाने की पुलिस ने आटो से तीनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेजा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गायघाट से बरात केवचा थाना कलवारी जा रही थी। बरात में ही पिकअप पर डीजे जा रहा था। राम जानकी मार्ग स्थित पशु अस्पताल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बोलेरो की लाइट से पिकप सड़क के किनारे गड्ढे में चालक असहज हो गया। स्टेयरिंग से नियंत्रण हटने पर पिकअप बेकाबू हो गई। सड़क किनारे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप पर बैठे लालजी, विपुल व बहादुर घायल हो गए। हादसे के बाद मदद में लोग दौड़े। थोड़े ही समय में पुलिस भी पहुंच गई। चीता मोबाइल के प्रभारी राम प्रताप मौर्य व अवधेश ने लोगों के सहयोग से दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों की हालत देखते हुए तत्काल ऑटो से जिला अस्पताल बस्ती भेजा। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन