{"_id":"5849baf44f1c1be35944a82d","slug":"people-threw-stone-at-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई घघसरा शाखा पर पथराव, रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई घघसरा शाखा पर पथराव, रास्ता जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
कैश न मिलने पर नाराज लोगों ने बैंक पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में कैश की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भुगतान न होने से नाराज खाताधारकों ने एसबीआई की घघसरा शाखा पर पथराव कर सहजनवां-बखिरा मार्ग जाम कर दिया। पथराव से कैश लेने आई एक महिला का सिर फट गया। उधर, भटहट में इलाहाबाद बैंक के सामने गोरखपुर-महराजगंज और धुरियापार में पूर्वांचल बैंक के सामने उरुवा-धुरियापार मार्ग जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार घघसरा में एसबीआई की शाखा में कई दिनों से कतार लगाने के बावजूद ज्यादातर लोगों को कैश नहीं मिला। बृहस्पतिवार को मात्र एक और दो हजार रुपये ही दिए जा रहे थे। कतार में लगे लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर बैंक पर पथराव शुरू कर दिया। यही नहीं, सहजनवां-बखिरा मार्ग जाम कर शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। पथराव से ठर्रापार की लालीवती का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस बीच दो घंटे तक बैंक का काम प्रभावित रहा। शाखा प्रबंधक उमेश कुमार का कहना है कि कैश की कमी से लोग उग्र हो गए थे। कैश आने पर भुगतान किया जाएगा।
भटहट प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद बैंक की भटहट शाखा में कैश न होने की सूचना पढ़कर लोगों का गुस्सा फूट गया। खाताधारकों ने सुबह 11 बजे बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर से बैंक का शटर बंद कर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद कुछ महिलाएं फिर बैंक पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। पुलिस ने उन्हेें समझाकर शांत कराया। समदारखुर्द के मोहम्मद दुरुल्लाह व सेमरा की शबाना खातून का कहना है कि इसी माह उनकी बेटी की शादी है। कई दिनों से बैंक का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन रकम नहीं मिल रही है। शाखा प्रबंधक रवींद्र पांडेय का कहना है कि पर्याप्त कैश न होने से भुगतान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में धुरियापार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक की धुरियापार शाखा बुधवार से ही बंद होने से नाराज लोगों ने बैंक के सामने उरुवा-धुरियापार मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया और शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप है कि 15 दिनों के भीतर बैंक महज दो-तीन दिन ही खुला जिससे लोगों को कैश निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।