फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people obeying traffic rule prized

यातायात नियम का पालन करने वाले सम्मानित

Fri, 15 Jan 2016 08:34 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ के तहत पैडलेगंज में यातायात नियम का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 40 दोपहिया वाहन चालकों और दस चार पहिया चालकों को सम्मानित किया। टीम ने यातायात नियम का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की तरफ से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार पैडलेगंज में लोगों को जागरूक किया गया। डा. एके गुप्ता के नेतृत्व में एआरटीओ राकेश सिंह, संदीप कुमार पंकज और कर अधिकारी संदीप कुमार की टीम ने यातायात नियम का पालन करने वालों को सम्मानित किया। इनमें हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले 40 लोग तथा सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया गाड़ी चलाने वाले दस लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरस्कृत हुए बरहुआ के अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की यह पहल शानदार है। हेलमेट लगाकर ही बाइक चलानी चाहिए। इससे जान की हिफाजत के साथ-साथ आंखों की भी सुरक्षा होती है। बैंक कर्मचारी श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि पहली बार हेलमेट लगाने पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed