{"_id":"57c1f0a94f1c1b5f6fd4ef86","slug":"people-jaam-the-road-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरसे, गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरसे, गुस्सा फूटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलकल विभाग की लापरवाही के चलते तकरीबन एक महीने से पानी की समस्या झेल रहे लोगों ने घासीकटरा चौराहे पर शनिवार को जाम लगा दिया। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने के बाद जाम खत्म हुआ। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल मिर्जापुर में लगा ट्यूबवेल पिछले एक महीने से खराब है। जलकल विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन यह खराब हो जाता है। इसकी वजह से मिर्जापुर, मिर्जापुर गोड़ियाना और मुंदेरी चक इलाके के तकरीबन एक हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी। बार-बार दिक्कत होने से परेशान क्षेत्र के लोगों ने शनिवार रात तकरीबन 9.30 बजे घासीकटरा चौराहा जाम कर दिया। 200 से ज्यादा की संख्या में शामिल महिलाओं ने नगर निगम अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही इसकी सूचना नगर निगम और जिला प्रशासन को दी गई।
जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा जलकल के सहायक अभियंता पीएन मिश्रा भी वहां पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खत्म हो सका। वहीं क्षेत्र के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर आयुक्त से भी शिकायत की गई, लेकिन इसको दुरुस्त करने के लिए कुछ नहीं किया गया। इस वजह से लोगों को गुस्सा फूटा और उन्होंने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सौरभ ने बताया कि जलकल के सहायक अभियंता पीएन मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि बाबा चैती मंदिर के पास जल्द ही एक नया ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू होगा। साथ ही खराब ट्यूबवेल को रविवार दोपहर तक ठीक करा दिया जाएगा।