फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People jaam athe road again bank denied to give money due to lack of currency

जाम लगाने पर आश्वासन दे रहे, रकम नहीं

Fri, 16 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
People jaam athe road again bank denied to give money due to lack of currency
रकम न मिलने पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : Amar Ujala
बड़े नोटों पर पाबंदी के बाद दुश्वारियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। कैश न मिलने से नाराज खाताधारकों ने बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्र की कई बैंक शाखाओं पर हंगामा कर रास्ता जाम किया। पिपराइच में एसबीआई की ताज पिपरा शाखा के सामने लोगों ने प्रदर्शन कर पिपराइच-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। उधर, कैंपियरगंज में पूर्वांचल बैंक की रिगौली शाखा में कैश न होने पर बस्ती-तमकूही रोड मार्ग जाम कर दिया गया। एसबीआई बांसगांव शाखा के सामने गोरखपुर-कौड़ीराम मार्ग जाम किया गया। इसी तरह एसबीआई की मिनवा शाखा में कैश को लेकर सहजनवां-बखिरा मार्ग पर घंटे भर आवागमन ठप रखा गया।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार स्टेट बैंक की ताज पिपरा शाखा पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन कैश न मिलने से खाताधारकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन कर पिपराइच-गोरखपुर मार्ग कर दिया। आरोप है कि बैंक कर्मी कुछ खास लोगों को मनमाना भुगतान कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त किया गया। खाताधारकों ने पिपराइच क्षेत्र के सभी बैंकों की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एक माह से लगातार कैश न मिलने से नाराज खाताधारकों ने पूर्वांचल बैंक की रिगौली शाखा पर दो सप्ताह के भीतर बृहस्पतिवार को तीसरी बार बैंक के सामने बस्ती-तमकूही रोड मार्ग जाम कर दिया। लोगों का उग्र रूप देख कर्मचारी वापस लौट गए। बताया गया कि भोर से ही खाताधारकों की लाइन लगी थी। 11 बजे तक बैंक न खुलने से लोग नाराज हो गए। कुछ देर बाद बैंक कर्मी पहुंचे और लोगों का गुस्सा भांपते हुए एक दुकान में छिपकर बैठ गए थे। जाम की सूचना पर इंसपेक्टर रामनरेश भारतीय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को कैश दिलवाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई की बांसगांव शाखा से भुगतान शुरू न होने से नाराज महिलाओं व अन्य खाताधारकों ने दोपहर दो बजे बैंक के सामने बांसगांव-कौड़ीराम मार्ग जमा कर नारेबाजी शुरू कर दी। आधे घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुगतान कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त किया गया। बताया गया कि तीन बजे से सिर्फ महिलाओं को दो-दो हजार रुपये भुगतान किया गया।

पाली प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई की मिनवा शाखा पर कतार लगाए खाताधारकों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब उन्हें सूचना मिली कि कैश नहीं है। नाराज लोगों ने सहजनवां-बखिरा मार्ग पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया। जन्मेजय त्रिपाठी, सुरेश कुमार जायसवाल, दिनेश जायसवाल, ऋषिचंद गुप्त, हरिराम सरोज, रूदल, राहुल बजरंगी यादव, राजू पांडेय आदि का कहना है कि बैंक द्वारा दो दिन से उपभोक्ताओं को मात्र 500 रुपये दिए जा रहे हैं। 


पुलिस से हाथापाई
एसबीआई की घघसरा शाखा पर बृहस्पतिवार को लाइन लगाए लोगों में आक्रोश देखा गया। बैंक बंद होने से खाताधारक रास्ता जाम करने लगे। इस बीच बैंक ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने जब लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उसकी एक व्यक्ति से हाथापाई हो गई। पुलिस आरोपी को घघसरा पुलिस चौकी ले गई। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed