फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people face electricity problem till nine hours

नौ घंटे बिन बिजली बेहाल रहे सैकड़ों परिवार

Tue, 26 Apr 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
people face electricity problem till nine hours
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
स्क ाडा योजना के तहत आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने की वजह से राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ी कई कालोनियों के सैकड़ों परिवार नौ घंटे तक गर्मी से बेहाल रहे। गनीमत यह रही कि बिजली महकमे ने इसकी जानकारी एक दिन पहले ही दे दी थी। ऐसे में ज्यादातर लोग अलर्ट हो गए थे और पीने के पानी के अलावा बिजली से जुड़े दूसरे कई काम उन्होंने कटौती से पहले ही निपटा लिए थे।
विज्ञापन


कई ऐसे भी परिवार रहे, जिन्हें जानकारी नहीं हो पाई थी, लिहाजा उन्होंने पानी का संकट झेला। इन इलाकों में सुबह नौ बजे से गई बिजली शाम छह बजे बहाल हो सकी। बता दें कि स्काडा योजना के तहत बिजली महकमा जर्जर तारों और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदल रहा है। इस वजह से करीब महीने भर से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ रही है।  
विज्ञापन


आज विकासनगर मेें आठ घंटे नहीं रहेगी बिजली
गोरखपुर। बुधवार को विकासनगर उपकेंद्र में पांच एमवीए के  ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ राजेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के साथ ही बिजली से जुड़े काम सुबह नौ बजे के पहले निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed