फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People celeberated palm sunday

प्रार्थना और जुलूस निकालकर मनाया पाम संडे

Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 10 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
People celeberated palm sunday
पाम संडे पर चर्च में विशेष प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala
ईस्टर के पहले पड़ने वाले इतवार को मसीही समाज पाम संडे के तौर पर मनाता है। शहर के सभी गिरजाघरों में रविवार को पाम संडे मनाया गया। मसीही समाज के लोगों ने शहर के चर्चों में रविवार को विशेष प्रार्थना की। इससे पहले जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन


सेंट मार्क्स चर्च पादरी बाजार, प्रेयर हाल राप्तीनगर, एचईम खजांची बाजार, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेन्ट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, सेंट एंड्रयूज चर्च कौआबाग, सेंट एंथनी चर्च धर्मपुर, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा आदि चर्चों से परंपरागत तरीके जुलूस निकाला गया, जो आसपास के मोहल्लों में घूमने के बाद वापस चर्चों में पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके जरिए प्रभु यीशु मसीह के येरूशलम में प्रवेश पर चिंतन मनन किया गया एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


सेंट जॉन स्कूल के प्ले प्रांगण से निकली जीवंत झांकी की लोगों में खूब चर्चा रही। इसमें आगे गधे के ऊपर बच्चे को बैठाकर पीछे मसीही जन कतार में हाथों में खजूर की डालियां लिए गीत ‘खजूर की डाली डालो अब डालो...’ गाते हुए सेंट जॉन चर्च चल रहे थे। बशारतपुर पहुंचने पर पुरोहित रेव्हरन संजय विन्सेंट ने मसीही जनों को बाइबिल के लुका के पद पढ़कर उनके भेद समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में रेव्हरन डीकेन डीआर लाल के नेतृत्व में जलूस निकाला गया। इसके बाद पवित्र शास्त्र बाइबिल का पाठ किया गया। नई दिल्ली से आए पास्टर विन्सेंट बेंजामिन ने पाम संडे पर प्रकाश डालते हुए बताया आज के ही दिन प्रभु यीशु मसीह ने येरूशलम में प्रवेश किया था। वहां उन्होंने मंदिर की व्यवस्था को सुधारने का प्रयत्न किया, जो याजकों को नागवार लगा और तुरंत उन्हें मार डालने की योजना बनाई।


संडे स्कूल के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। सजी हुई खजूर की डालियों पर एक प्रतियोगिता भी हुई। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विजयी बच्चों को ट्रॉफ ी दी गई। पुरोहित डीआर लाल ने बताया की सोमवार से गुरुवार तक दुख भोग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत रोज शाम छह से आठ बजे तक विशेष प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed