{"_id":"579f71c14f1c1b5a7b2b9379","slug":"people-celeberate-kishore-kumar-s-birth-anniversory","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के तरानों पर झूमे कद्रदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर के तरानों पर झूमे कद्रदान
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
चेतना तिराहे पर किशोर कुमार की याद में रैली निकालते उनके प्रशंसक।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गुरु किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी’ की ओर से किशोर कुमार फेस्टिवल का आगाज सोमवार से हो गया। मैत्री क्लब के सहयोग से चार अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन के आगाज के दौरान किशोर के गीतों के कद्रदानों का उत्साह चरम पर दिखा।
फेस्टिवल का शुभारंभ पर शाम चार बजते-बजते किशोर दा के प्रशंसक चेतना तिराहे पर इकट्ठा हुए और उनका मुखौटा लगाया। उसके बाद सभी एक स्वर से उनके गीतों को गुनगुनाने लगे। गीतों की मधुर ध्वनि के बीच ‘वी लव किशोर कुमार’ लिखा बैनर लेकर प्रशंसकों का समूह निकल पड़ा। संस्था के नन्हें कलाकार ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर माहौल को और आकर्षक बना रहे थे। अविनाश नाम के एक प्रशंसक ने किशोर के गीतों को गिटार पर प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
आयोजन का उद्देश्य बताते हुए सचिव दीप्ति अनुराग ने लोगों का आह्वान किया कि वे किशोर कुमार को भारत रत्न दिलाने की आवाज बुलंद करें। रैली सफल बनाने में सांस्कृतिक संगम, समन्वय, रंग मंडल आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक संजीव टेकरीवाल, मानवेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र रंगधर, पीयूषकांत अलग, शैवाल श्रीवास्तव, सुमन लता, शिवानी सोनकर, प्रियंका सिंह, पंखुरी जौहरी आदि मौजूद रहे। फेस्टिवल के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर दो बजे गीडा स्थित बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में व सायं चार बजे पर्यटन विभाग में पौधरोपड़ होगा।