फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People bought BS-3 vehicle

बीएस 3 गाड़ियों पर मिली छूट, तो टूट पड़े लोग

Sat, 01 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 01 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
People bought BS-3 vehicle
शो रूम में गाड़ियां खरीदने के लिए जुटे लोग। - फोटो : Amar Ujala
जिले के आटोमोबाइल्स दुकानों में शुक्रवार को मेले जैसा नजारा रहा। बीएस 3 इंजन वाली गाड़ियों की खरीद में भारी छूट मिलने की जानकारी मिलते ही एजेंसियों पर खरीदार टूट पड़े। बाइक के शोरूमों पर दिपावली, धनतेरस जैसे त्यौहारों की तरह ही भीड़ उमड़ी थी। गुरुवार को आलम ये था कि शाहपुर स्थित बाइक शोरूम देर रात तक खुला रहे। एक अनुमान के मुताबिक गोरखपुर जिले में दो दिनों के भीतर लगभग 5000 हजार गाड़ियां बेची व बुक की जा चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाद एक अप्रैल से बीएस 3 इंजन की गाड़ियां खरीदी नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने लोगों के स्वास्थ्य के हवाले देते हुए एक साथ पूरे देश में बीएस 3 गाड़ियों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। एक अप्रैल से बस बीएस 4 गाड़ियां उत्सर्जन मानकों पर खरा उतरने वाली गाड़ियां ही बेची जाएंगी। इसके बाद बीएस 3 इंजन की गाड़ियों में भारी छूट कर गाड़ियों को स्टॉक से खाली करने की होड़ मच गई। इसके तहत कंपनियों ने 5000 से लेकर 20000 रुपये तक डिस्काउंट कर गाड़ियां बेचीं।
विज्ञापन


महराजगंज के मोहित चौरसिया शुक्रवार की सुबह अखबार में गाड़ियों पर छूट की खबर देख अपनी बहन के लिए स्कूटी खरीदने मॉल रोड़ स्थित बजाज के शोरूम पहुंचे थे। मोहित ने बताया कि उनकी बहन बहुत दिनों से स्कूटी की मांग कर रही थी। सोचा ऑफर में कुछ पैसे बच जाएंगे लेकिन यहां आने पर स्टॉक खत्म बोलकर वापस लौटा दिया गया। नौशाद अहमद भी अपनी बीबी के लिए स्कूटी खरीदने पहुंचे थे। सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे के बीच लगातार एजेंसी वाले उन्हें स्टॉक खत्म हैं, मंगवा कर देगें बोल कर दौड़ाते रहे। तीन बजे शोरूम के कर्मचारी ने गाड़ी के स्टॉक खत्म होने की बात कही तो निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही नजारा टीवीएस के शोरूम पर देखने को मिला। शाहपुर निवासी रामबहाल अपनी बेटी, पत्नी संग गाड़ी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह बिटिया ने सोशल मीडिया पर गाड़ियों पर छूट की खबर देख गाड़ी खरीदने की जिद की तो दोपहर 12 बजे बेटी संग जब शोरूम पर पहुंचा। यहां पता चला कि स्टॉक से खत्म हो गया है। सिविल लाइन रोड़ स्थित यामाहा शोरूम की मैनेजर एकता ने बताया कि गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक कुल लगभग 110 गाड़ियां बेची गई हैं, साथ ही कुछ गाड़ियों की बुकिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉक में बीएस 3 इंजन की गाड़ियां बहुत कम ही थीं। 

बीएस 3 इंजन की पुरानी गाड़ी है तो परेशान न हो
31 मार्च तक अगर गाड़ी की बिलिंग हुई है तो रजिस्ट्रेशन कराने में परेशानी नहीं होगी। पहले से खरीदी गाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जिनके पास बीएस 3 इंजन की पुरानी गाड़ी है वो भी पहले की तरह बिना किसी परेशानी के सड़कों पर गाड़ी दौड़ा सकेंगे। यही नहीं अगर किसी के पास सेकेंड हैंड बीएस 3 गाड़ी है और उसे वह बेचना चाहता है तो उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।


बीएस 3 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से नहीं किया जा सकेगा। जिनके पास पुरानी बीएस 3 इंजन की गाड़ियां हैं और उसका रजिस्ट्रेशन भी है वो गाड़ी बेच सकते हैं। 31 अप्रैल तक जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। 
- एम अंसारी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed