फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pension court in NER

पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में लगी पेंशन अदालत

Fri, 15 Jul 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
pension court in NER
रेलवे अधिकारी क्लब में पेंशन अदालत में सुनवाई करते एजीएम एसएल वर्मा, मुख्य लेखाधिकारी जयराज, सीपीओ ‌श्रीप्रकाश व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब में शुक्रवार को अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा की अध्यक्षता पेंशन अदालत आयोजित हुई। अदालत में मुख्यालय व संबंधित इकाइयों के कुल 146 मामलों पर विचार किया गया। इनमें से 144 मामलों का निपटारा कर दिया गया। दो मामलों को निर्णय की प्रक्रिया में डाल दिया गया।
विज्ञापन


अपर महाप्रबंधक ने कहा कि पेंशन अदालत रिटायर कर्मचारियों की भुगतान संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है और इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। कर्मचारी अदालत में जाते है तो वहां धन व समय की बर्बादी होती है, इसे ध्यान में रखकर ही पेंशन अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि सभी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत के माध्यम से मुख्यालय से 60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है और वर्कशॉप से 38 लाख के भुगतान का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही 26 पीपीओ भी मौके पर ही जारी किए गए।
विज्ञापन


मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीप्रकाश ने कहा कि पेंशन अदालत सरकार की विशेष पहल है। जीएम राजीव मिश्र का निर्देश है कि पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (वित्त एवं सामान्य) डीके जयराज ने कहा कि सभी पेंशनर आयु प्रमाण पत्र सहित सभी कागजात समय से कार्मिक विभाग में उपलब्ध करा दिया करें, जिससे उनके मामलों के निस्तारण में देरी न हो। पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने पेंशन अदालत की सफलता पर बधाई दी। नरमू के संयुक्त सचिव नवीन मिश्र ने अदालत के सकारात्मक रुख पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यालय, यांत्रिक कारखाना एवं विभिन्न विभागों तथा इकाईयों के कार्मिक विभाग के अधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधि, कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अशोक तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन सीपी दुबे ने किया। 


       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed