फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PCS exam candidate, centers in gorakhpur, must read this news, traffic diversion announce

PCS की परीक्षा देने गोरखपुर आए हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, यातायात में होगा बड़ा बदलाव

Sun, 15 Dec 2019 11:47 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 15 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
PCS exam candidate, centers in gorakhpur, must read this news, traffic diversion announce
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा - फोटो : file
गोरखपुर शहर के 52 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी। दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और 2.30 से 4.30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 24,321 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद यानी सुबह 9.40 बजे और दोपहर में 2.40 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद हो जाएंगे। इसके बाद पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
परीक्षा के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से जाएंगे वाहन

0 रेलवे बस स्टेशन से देवरिया जाने वाली रोडवेज बसें सीएस चौराहे से छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज होते हुए देवरिया बाईपास से होकर जाएंगी।
0 देवरिया से आने वाली बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल होते हुए पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, सीएस चौराहा होते हुए रेलवे बस स्टेशन पर जाएंगी। भारी वाहन इसी रास्ते से पैडलगंज आकर गंतव्य की तरफ  जाएंगे।
0 कुशीनगर से आने वाली बसें व भारी वाहन कोनी तिराहे से रामनगर कड़जहां होकर देवरिया बाईपास से होकर गंतव्य की तरफ  जाएंगे।
0 रेलवे बस स्टेशन से फरेंदा, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जाने वाली बसें सीएस चौराहे से मोहद्दीपुरए चारफाटक, जेल बाईपास रोड, पादरी बाजार चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए आगे जाएंगी।
0 महराजगंज, सिद्धार्थनगर और फरेंदा से आने वाली बसें व भारी वाहन खचांजी चौराहे से पादरी बाजार चौराहा, जेल बाईपास रोड, चार फाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए आगे जाएंगी।

इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

0 अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
0 गोलघर चौराहे से विजय चौराहे की तरफ और विजय चौराहे से अग्रसेन चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
0 सुमेर सागर से विजय चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
0 यातयात कार्यालय तिराहे से धर्मशाला की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
0  शास्त्री चौराहे से घोष कंपनी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
0 आंबेडकर चौराहे से हरिओमनगर तिराहे की तरफ अचार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed