फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pawan seva start again in up

सूबे में आज से फिर चलेगी ‘पवन सेवा’

Fri, 11 Dec 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
परिवहन निगम शुक्रवार से सूबे में फिर ‘पवन सेवा’ शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत गोरखपुर डिपो से हो रही है। रेलवे बस स्टैंड से शुक्रवार की सुबह आठ बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी, जबकि वहां से गोरखपुर के लिए बस की रवानगी का समय शाम चार बजे निर्धारित है। इस सेवा की खास बात यह है कि यात्री कम होने के बाद भी इसे समय पर ही चलाया जाएगा। इसका स्टॉपेज जिला मुख्यालय पर ही होगा।

शासन ने समय सारिणी के अनुसार बसों के संचालन का आदेश दिया था। इसी क्रम में प्रदेश में बंद हो रही पवन गोल्ड, पवन सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के सभी डिपो से ‘पवन सेवा’ चलाई जाएगी। गोरखपुर से रवाना होने वाली बस संतकबीरनगर, बस्ती और फैजाबाद में रुकेगी। इस बस के ड्राइवर महेंद्र कुमार और अशोक सिंह हैं, जबकि परिचालक विद्यानंद भारती और कृपाशंकर।

इनसेट

आज से चलेंगी टायलेट वाली एसी बस

गोरखपुर रीजन की पहली टायलेट एसी बस सुबह साढ़े सात बजे रेलवे बस स्टैंड से लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

कोट

पवन सेवा’ और टायलेट वाली एसी बस शुक्रवार से रेलवे बस स्टैंड से चलेगी। ‘पवन सेवा’ को समय से चलाने का निर्देश दिया गया है।

  • महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed