{"_id":"587e2ac94f1c1b3503effc60","slug":"patients-returned-from-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज का टोटा, लौटाए जा रहे नए मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज का टोटा, लौटाए जा रहे नए मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पुराने मरीजों को वैक्सीन लगा दी जा रही है मगर नए मरीजों को रोजाना ही लौटा दिया जा रहा है। यह आलम मेडिकल कॉलेज में बीते एक हफ्ते से बना हुआ है। पहले वैक्सीन ही नहीं थी और अब पर्याप्त मात्रा में न होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन पिछले पंद्रह दिनों से खत्म है। इससे मरीज या तो जिला अस्पताल पहुंचते है या मेडिकल कॉलेज। जिला अस्पताल में भी कई दिन वैक्सीन न होने से पूरा लोड मेडिकल कॉलेज में पड़ गया था और वहां पर भी वैक्सीन खत्म हो गई थी। कुछ दिन पहले जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन तो आ गई मगर सभी मरीजों को फायदा नहीं मिल पा रहा है।
जिला अस्पताल में तो सबको वैक्सीन लगा दी जा रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन की कमी से पुराने मरीजों को ही वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिन मरीजों को एक या दो डोज लगा था, उसके डोज पूरे किए जा रहे हैं लेकिन नए मरीजों को लौटा दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या ज्यादा है, इससे नए मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। डिमांड भेज दी गई जल्द ही वैक्सीन आ जाएगी।