{"_id":"575ad54b4f1c1b9c0c9c54a9","slug":"patient-are-free-to-stand-in-quee-number-will-be-shown-on-display-boeard","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहीं लगानी होगी लाइन, डिस्प्ले होगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लगानी होगी लाइन, डिस्प्ले होगा नंबर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों से पुरानी व्यवस्था में चल रही जिला अस्पताल की ओपीडी में अब बदलाव नजर आने लगा है। ओपीडी के बाहर पार्क को छोटा कर मरीजों और तीमारदारों की बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही पर्ची काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है। यही नहीं जल्द ही मरीजों को लाइन में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार करने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 1700 मरीज आते हैं। अस्पताल में तीन ही पर्ची काउंटर होने से पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। यही हाल ओपीडी का भी था। इसे देखते हुए एसआईसी ने एक प्लान तैयार करवाया और उस पर अब आधे से ज्यादा काम भी हो चुका है। तीन की जगह अब चार काउंटरों पर पर्ची बनाई जा रही है। इसके अलावा दो और काउंटर बनाए जाएंगे।
यही नहीं, मरीजों के बैठने के लिए ओपीडी के बाहर पार्क को छोटा कर चबूतरा बना दिया गया है। जल्द ही उस पर टीनशेड भी लग जाएगा। इसके अलावा ओपीडी के बाहर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि मरीज नंबर लगाने के बाद बैठकर इंतजार करें। इससे मरीज और डॉक्टर दोनों को सहूलियत होगी। ओपीडी कक्ष संख्या 5, 6 और 7 गैलरी में होने के कारण वहां खड़े होने की भी जगह नहीं है। इसके लिए एसआईसी ने कक्ष के सामने टीनशेड बनाने और कुर्सी लगाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए काम कराया जा रहा है। पर्ची काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बैठने के लिए चबूतरा भी बना दिया गया है। जल्द ही बाकी काम भी पूरे कर लिए जाएंगे। इससे मरीजों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी