फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   passenger left out in train

चलती ट्रेन में बदमाशों ने मचाया उतपात, यात्री को नीचे फेंका

Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
passenger  left out in train
चलती ट्रेन में बदमाशों ने मचाया उत्पात, यात्री को नीचे फेंका
विज्ञापन

गोरखपुर। बेतिया बिहार से गोरखपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में बोदरवार स्टेशन के पास चढ़े मनबढ़ों ने बोगी में जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने यात्रियों के साथ मारपीट की। मोनू यादव नामक एक यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फें क दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया,जहां हालत नाजुक होता देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी ने मारपीट और चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शनिवार की देर रात 11 बजे की है। कुशीनगर जिले के बेलवा जंगल निवासी मोनू यादव, शुभम रौनियार, सुशील सोनी, परशुराम यादव और दानिश रोजगार के लिए केरल जा रहे थे। उन्हें गोरखपुर से ट्रेन पकड़ना था। सभी पडरौना से डेमू में सवार होकर कप्तानगंज आए। यहां वे गोरखपुर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन 155079 में चढ़ गए। बताया जाता है कि बोदरवार स्टेशन पर सात आठ की संख्या में कुछ मनबढ़ बोगी में दाखिल हुए। ट्रेन महुअवा हाल्ट पर पहुंची थी कि किसी ने चेन पुलिंग कर दी। गार्ड ने कोच में जाकर जब पूछताछ की तो मोनू व उसके साथियों ने मनबढ़ों की तरफ इशारा किया। इसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई और मनबढ़ पांचों यात्रियों को पीटने लगे। आरोप है कि मोनू यादव को चलती ट्रेन से मनबढ़ों ने नीचे फेंक दिया और शुभम को धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया। साथ में सफर कर रहे दानिश ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। बाद में पहुंची जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए मोनू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मोनू के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं शुभम की अटैची गायब हो गई है। दानिश की तहरीर पर जीआरपी ने मारपीट व चोरी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed