{"_id":"5d5865338ebc3e89cb1b0a0c","slug":"panchayat-and-fine-gorakhpur-city-news-gkp317990512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत करने वाले फरार, भेड़ों को पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत करने वाले फरार, भेड़ों को पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। प्रेमी के साथ गई विवाहिता के बदले 71 भेड़ें सौंपने की पंचायत करने वाले घर छोड़कर फरार हैं। शनिवार को बेलीपार पुलिस ने उनकी तलाश में गांव में दबिश दी। उधर, भेड़ें प्रेमी के पिता के नाम होने की वजह से पिपराइच पुलिस ने कब्जे में लेकर बेलीपार थाने भेज दी हैं। जिसे प्रेमी युवक के पिता को सौंपा जाएगा। विवाहिता के बयान के आधार पर कानूनी रूप से पुलिस फैसला लेगी।
वहीं, शनिवार को महिला के प्रेमी का पिता तहरीर लेकर बेलीपार थाने पहुंचा। लेकिन तहरीर पुरानी होने के कारण बेलीपार पुलिस ने दूसरी तहरीर देने को कहा। इस संबंध में इंस्पेक्टर पिपराइच सुधीर सिंह ने बताया कि मामला बेलीपार का है। ऐसे में वहां की पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। बेलीपार थानेदार संतोष सिंह ने कहा कि दूसरी तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पंचायत में फरमान सुनाने वाले बेलीपार के धस्की गांव के पंच और स्टैंप पेपर पर हस्ताक्षर करने वाले दोनों पक्षों के करीब बीस गवाह भी फरार हैं।
पिपराइच इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक पड़ोस के गांव की एक विवाहिता को लेकर एक महीने पहले भाग गया था। पांच दिन पहले युवक और विवाहिता बेलीपार इलाके के एक गांव मेें भेड़ें चराने गए थे। इसी बीच महिला का पति भी वहां पहुंच गया। विवाहिता को भगाने को लेकर महिला के प्रेमी व उसके पति के बीच विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। महिला ने बीच बचाव करके किसी तरह से मामला शांत कराया, लेकिन उसका पति सभी भेड़ें हांककर अपने साथ लेते गया। बाद में मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायत ने बेतुका फैसला सुनाते हुए भेड़ों को महिला के पति के हवाले कर दिया था और महिला को प्रेमी युवक के साथ भेज दिया था। लेकिन इसी बीच प्रेमी युवक का पिता खोराबार थाने पहुंचकर भेड़ को वापस मांगने की अर्जी दे दी थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।