फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Other employee unions also gave support to lekhpals for strike

दूसरे कर्मचारी संघों ने भी भरा लेखपालों में जोश

Sat, 10 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Other employee unions also gave support to lekhpals for strike
धरना देते लेखपाल। - फोटो : Amar Ujala
लेखपालों के आंदोलन को समर्थन देने वाले राज्य कर्मचारी महासंघ समेत आधा दर्जन विभागों के कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगर जल्द लेखपालों की मांगे नहीं मानी गईं तो वे भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। उधर, लेखपालों ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को एक सप्ताह में आंदोलन के तहत आयोजित विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा भेजी।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठधर दूबे और जिला मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध जता रहे हैं। वे हरगिज नहीं चाहते कि जनता परेशान हो। इसीलिए आंदोलन शुरू करने के पहले ही उन्होंने मांगों को लेकर कई बार शासन को आगाह किया था। बार-बार की सिफारिशों के बाद भी जब मांगें निरंतर खारिज होती रहीं तो मजबूरन उन्हें कार्यबहिष्कार कर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। उधर, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सभी लेखपालों ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जातीं वे पीछे नहीं हटने वाले।
विज्ञापन


लेखपाल 14 सितंबर को शहर में जुलूस निकालेंगे। 15 को रक्तदान कर विरोध जताएंगे। 19 को फिर मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे और 20 से 72 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। धरने में प्रमुख रुप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नंदलाल श्रीवास्तव, जिलामंत्री भारती समेत पीडब्ल्यूडी और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ समेत कई विभागों के कर्मचारी संगठनों के नेता समर्थन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लवकुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, दयानन्द मिश्रा, शिवनाथ पाण्डेय, रामनरायन सिंह, दुर्गा यादव, रामरेखा, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, शशिभूषण सिंह, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, आरडी सिंह, पूर्णमासी प्रसाद, रामआसरे मिश्रा, विद्यासागर लाल श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद व विश्वनाथ लाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed