फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only 500-1000 rupees remains in MLA's accounts

लाखों छूट जाने वाले खातों में अब पांच सौ-हजार

Sat, 07 Jan 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Only 500-1000 rupees remains in MLA's accounts
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
हर साल विधायकों की निधि में जहां लाखों रुपये यूं ही बच जाते थे वहीं इस बार तीन महीने पहले ही सभी ने अपने खाते खाली कर दिए। किसी की निधि में पांच सौ रुपये तो किसी के खाते में दो हजार रुपये ही बचे रह गए। खर्च करने में सहजनवां और खजनी सबसे आगे रहे। सहजनवां के  बसपा विधायक ब्रजेश सिंह और बांसगांव के बसपा विधायक विजय कुमार की निधि में महज पांच-पांच सौ रुपये ही बचे हैं। सर्वाधिक 21 हजार रुपये चौरीचौरा के बसपा विधायक जय प्रकाश निषाद ने छोड़ रखे हैं। इसी तरह शहर विधान सभा के भाजपा विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और सपा के ग्रामीण क्षेत्र के विधायक (पूर्व में भाजपा) विजय बहादुर यादव की निधि में दो-दो हजार रुपये ही बचे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता के ठीक 20 दिन पहले कई विधायकों के प्रस्ताव आने से ग्राम्य विकास विभाग के अफसर-कर्मचारी हांफने लगे थे। मामला जनप्रतिनिधियों का था, लिहाजा दौड़-भाग कर सर्वे आदि की जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं, तब रकम जारी हुई। कुछ के खातों में लाख-दो लाख पड़े थे तो उन्होंने दिसंबर 2016 के आखिरी सप्ताह में खड़ंजा आदि के निर्माण में रुपये खपा दिए। कुछ विधायकों ने दिसंबर महीने में 10 लाख रुपये से अधिक के कामों के प्रस्ताव भेजे। यही नहीं, कुछ के प्रस्ताव तो खाते में पर्याप्त रकम न होने से लौटाने पड़े। बता दें कि हर साल विधायक निधि के तौर पर डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिलते हैं। 
विज्ञापन


ज्यादातर विधायकों की निधि खाली हो गई है। जिनक ी निधि में रुपये थे, उनमें से कई लोगों ने दिसंबर महीने में प्रस्ताव भेजकर काम करा डाले।
-डॉ मन्नान अख्तर, सीडीओ 

विधायक                निधि में बची रकम
पिपराइच                    17 हजार
चिल्लूपार                    16 हजार
खजनी                        4 हजार
कैंपियरगंज                    3 हजार
चौरीचौरा                    21 हजार
ग्रामीण                        2 हजार
सहजनवां                    500 रुपये
बांसगांव                        500 रुपये
शहर                             2 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed