फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion loot matter and spa leader

प्याज लूट की घटना के सुर्खियां बनते ही पुलिस के होश उड़े, सपा नेता आए निशाने पर

Tue, 10 Dec 2019 12:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
onion loot matter and spa leader
घटना की जानकारी देता रिक्शावाला। - फोटो : अमर उजाला
पांच हजार रुपये कीमत की प्याज लूट के मामले में सोमवार को रिक्शा चालक के यह कहने पर कि घटना टीडीएम नहीं, सपा कार्यालय के पास घटी, पुलिस ने जांच के दायरे में कुछ सपा नेताओं को भी ले लिया है। खबर है कि पुलिस कुछ नेताओं और व्यापारियों के टेलीफोन कॉल्स का ब्यौरा खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी सपा नेता के बहकावे में सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत रिक्शा चालक की सूचना पर व्यापारी ने झूठी प्याज लूट की तहरीर तो नहीं दी । उधर, दोनों घटनास्थलों पर वारदात की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने फिलहाल रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात फर्जी पाई गई तो रिक्शा चालक के खिलाफ लोकसेवक को झूठी सूचना देने की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होटल जाते समय रिक्शा से एक बोरी प्याज (50 से 55 किलोग्राम) लूट की घटना सुर्खियां बनी तो पुलिस के भी होश उड़ गए। लखनऊ के आला अफसरों तक ने सीएम सिटी में प्याज लूट की घटना का संज्ञान लिए और जांच का आदेश देते हुए त्वरित कार्रवाई को कहा। पुलिस ने घटनास्थल (टीडीएम तिराहा) के पास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में रिक्शा चालक प्याज सहित दिखाई तो दे रहा है, लेकिन कोई वारदात नहीं दिखी। फिर संदेह होने पर पुलिस ने रिक्शा चालक जमुना को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सपा कार्यालय के पास बाइक सवारों से उसकी टक्कर हुई थी और फिर उसका रिक्शा कुछ हल्का महसूस हुआ। उसके इस बयान ने लूट की घटना पर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के छोटे भाई को बुलाकर बयान दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि उसके साथ कुछ सपा नेता भी पहुंचे थे, जिससे घटना प्रायोजित लग रही है।
 

यह हुआ था

राजघाट के रहमतनगर निवासी फिरोज अहमद राईन ने थाने में तहरीर दी थी। उनके मुताबिक, महेवा फलमंडी में रहमतुल्लाह एंड संस के नाम से उनकी आलू और प्याज की थोक दुकान है। रिक्शा चालक कुशीनगर के तमकुही रोड, जगदीशपुर निवासी जमुना प्रसाद दुकान से छह बोरी प्याज लादकर गोलघर स्थित एक होटल में पहुंचाने जा रहा था।

मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास टीडीएम चौराहे पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे अपशब्द कहते हुए रोक लिया। युवकों ने जमुना को जान से मारने की धमकी देकर एक बोरी प्याज लूट ली और बाइक पर रखकर फरार हो गए। रिक्शा चालक की सूचना पर कारोबारी ने अपने भाई को मौके पर भेजा। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। चालक से पूछताछ की गई तो उसने थोड़ा पीछे सपा कार्यालय के पास घटना होने की बात कही। वहां पर भी कोई साक्ष्य नहीं मिला। चालक ने ही बताया कि भाई ने भेजा है, प्याज लेकर जा रहे हैं। इससे घटना प्रायोजित प्रतीत होती है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसी टीवी कैमरों की जांच में घटना नहीं दिखी। जांच में यदि घटना गलत साबित हुई तो फर्जी सूचना देने का केस दर्ज किया जाएगा।

बीपी सिंह, सीओ कोतवाली
मेरे साथ घटना हुई है। रिक्शा चालक लंबे समय से व्यापारियों का सामान पहुंचाता रहा है। पुलिस उसे उठाकर जबरन दबाव बना रही है। हम व्यापार करें या फिर पुलिस के उत्पीड़न को झेलें। रिक्शा चालक ने प्याज गायब होने की जानकारी दी, जिसके आधार पर मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए।
फिरोज अहमद, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed