{"_id":"5d5c4d128ebc3e6c2837d4b9","slug":"one-suspended-in-gida-gorakhpur-dehat-news-gkp318355790","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में लापरवाही पर गीडा के सीईओ ने अमीन को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में लापरवाही पर गीडा के सीईओ ने अमीन को किया निलंबित
विज्ञापन

सहजनवां। गीडा में नियम के विरुद्ध कार्य के आरोप में सीईओ संजीव रंजन ने अमीन इंदल प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अमीन को अपर सीईओ कार्यालय से संबद्ध करके सहायक महाप्रबंधक एके सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
गीडा के सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि गीडा द्वारा कालेसर गांव में अधिग्रहित जमीन पर दिसम्बर 2012 में कब्जा मिला। आराजी संख्या 248 भूमि पर सैफ जमाल समानी व उनके पिता जलालुद्दीन अहमद ने अवैध कब्जा कर लिया है। अमीन इंदल प्रसाद को इसकी जानकारी थी इसके बावजूद उन्होंने अतिक्त्रस्मण को हटाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। इसके अलावा अड़िलापार में नाले की जमीन को किसानों का बताकर निजी स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास भी अमीन ने किया। अमीन इंदल प्रसाद ने अधिकारियों को गुमराहकर उक्त नाले की जमीन को किसानों का बताकर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा गीडा से दिलाने के लिए अपनी स्वीकृति दी और अनुमति हेतु फाइल उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी। फाइल की जांच कराई गई तो पता चला कि उक्त जमीन पहले से ही अधिग्रहित है। मामले को गंभीरता लेते हुए गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव रंजन ने अमीन इंदल प्रसाद को निलंबित करके अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच सहायक महाप्रबंधक संपत्ति एके सिंह करेंगे। जांच के दौरान दोष सिद्ध होने पर बर्खास्तगी की भी कार्यवाही की जाएगी।