{"_id":"5d9b9b688ebc3e93a3343e45","slug":"one-person-killed-by-beaten-gorakhpur-city-news-gkp324660593","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल में ताश खेलने से मना करने पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल में ताश खेलने से मना करने पर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पंडाल में ताश खेलने से रोकने पर युवक की हत्या
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के मानबेला में दुर्गा पंडाल में ताश खेलने से मना करने पर गंगा सागर शर्मा (28) की पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, ताश खेलने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था और फिर मारपीट के बाद लोगों ने बीच बचाव किया था।
घायल युवक घर चला गया और सोमवार की तड़के सुबह चार बजे नाक से खून आने लगा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई दीपू शर्मा की तहरीर पर आरोपी पवन निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक गंगा सागर के घर के पास ही दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार की रात वहां पर कुछ लोग ताश खेल रहे थे। रात में गंगा सागर ने पवन व उसके साथियों को ताश खेलने से मना किया तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
पवन ने गंगा सागर को धक्का दे दिया और जमीन पर गिरते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। गंगा सागर को अंदरूनी चोट आई थी और अस्पताल जाने की जगह घर पर जाकर आराम करने लगे।
भाई के मुताबिक सुबह चार बजे के करीब उसकी नाक से खून आने लगा तो आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गंगा सागर पेंट पालिश का काम करता था। उसकी पत्नी और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वह पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है, फिलहाल वह घर छोड़कर फरार है।