फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one more file missing from GDA office

जीडीए से फिर फाइल गायब, दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 29 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
one more file missing from GDA office
जीडीए से फिर फाइल गायब, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

गोरखपुर। उद्योगपति ओम प्रकाश जालान और कॉलोनाइजर अनिल त्रिपाठी को करीब दो दशक पहले देवरिया बाईपास पर आवंटित जमीन से जुड़ी एक और फाइल जीडीए से गायब हो गई है। मामले की जानकारी होने के बाद जीडीए में हड़कंप मच गया है।

मामला प्रकाश में आने के बाद रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इसके पहले भी इस मामले से जुड़ी एक फाइल गायब हो चुकी है जिसपर प्राधिकरण ने खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीडीए की तरफ से उद्योगपति को ओम प्रकाश जालान 100 एकड़ और कॉलोनाइजर अनिल त्रिपाठी को 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। आवंटन के काफ ी समय बाद तक कब्जा न मिलने पर वे कोर्ट चले गए थे। पहले उच्च न्यायालय, उसके बाद उच्चतम न्यायालय में मामला पहुंचा। उच्चतम न्यायालय से जमीन रजिस्ट्री करने का आदेश भी दिया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसी बीच एनजीटी ने इस जमीन को वेट लैंड बताते हुए इसे वन विभाग को सिपुर्द करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले की सुनवाई एक बार फि र उच्च न्यायालय में की जा रही है। पक्ष रखने के लिए जब प्राधिकरण में संबंधित फाइलों की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि एक फाइल गायब है। जीडीए उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed