{"_id":"01ce77f890904ac9ac28b623bb6a6b7e","slug":"one-liter-water-in-five-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर प्लेटफार्म पर मिलेगा पांच रुपए में एक लीटर पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर प्लेटफार्म पर मिलेगा पांच रुपए में एक लीटर पानी
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर अब वाटर वेंडिंग मशीन के जरिए आरओ का पानी दिया जा रहा है। यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध पानी देने के मकसद से शुरू की गई इस व्यवस्था में पांच रुपये में एक लीटर पानी दिया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को आठ मशीनें लगाई गईं।
मशीन लगाने में व्यवस्था ऐसी की गई है कि आम आदमी को सस्ते दर में पानी जरूर मिले। इसके लिए ट्रेनों के जनरल कोच जहां खड़ा होते हैं, उस स्थान को चिह्नित कर मशीन लगाई गई है। मसलन, एक प्लेटफॉर्म के दोनों छोरों पर। यहां जनरल कोच खड़ी होती है और पानी की बंद बोतलें लोग नहीं खरीद पाते हैं।
दो माह पहले प्लेटफॉर्म एक पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। इसे लेकर अब तक नौ मशीन लगाए जा चुके हैं। लखनऊ मंडल के एरिया मैनेजर जेपी सिंह ने बताया कि जल्द ही तीन और वाटर वेंडिंग मशीन लगेंगी।
विज्ञापन
इस रेट पर मिलेगा आरओ वाटर
पानी बिना कंटेनर कंटेनर सहित
300 एमएल 1 रुपये 2 रुपये
500 एमएल 3 रुपये 5 रुपये
एक लीटर 5 रुपये 8 रुपये
दो लीटर 8 रुपये 12 रुपये
पांच लीटर 20 रुपये 25 रुपये