{"_id":"5d9b82308ebc3e01702d1d2e","slug":"one-died-in-road-accident-on-national-high-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में सास की मौत, हेलमेट ने बचा ली दामाद की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में सास की मौत, हेलमेट ने बचा ली दामाद की जान
Tue, 08 Oct 2019 07:06 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौराहे के पास सोमवार की रात रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा दामाद घायल हो गया। वहीं हेलमेट का प्रयोग करने से दामाद की जान बच गई।
विज्ञापन
कांटे चौकी प्रभारी मनोज पटेल ने बताया कि बस्ती जिले के रसना निवासी 52 वर्षीय रेशमा पत्नी नेबुलाल अपने दामाद के साथ बाइक से खलीलाबाद दूसरे दामाद के घर आई थी। देर शाम वापस दोनों घर लौट रहे थे। अभी कांटे चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान बस्ती की ओर गुजरी तेज रफ्तार की रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सास की मौत हो गई। जबकि दामाद घायल हो गए। दामाद ने हेलमेट पहने था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
महिला ने हेलमेट नहीं पहनी थी और उसके सिर में चोट आने की वजह से मौत हो गई। महिला को एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन