{"_id":"5d64436a8ebc3e0175539366","slug":"one-died-in-accident-gorakhpur-city-news-gkp319094179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, मौत
विज्ञापन

कैंपियरगंज। रामचौरा रेलवे स्टेशन के दक्षिण शहजादपुर गांव के पास सोमवार की सुबह मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाके के वाने गांव के राजकुमार विश्वकर्मा का बेटा सनी देओल (18) अपनी बीस बड़ी बहन परमशीला (20) के साथ रामचौरा गांव में ननिहाल में रहता था। सोमवार की सुबह सनी रेलवे ट्रैक के पास गया था। वह मोबाइल फोन से बात करते हुए ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान पनवेल से गोरखपुर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।