{"_id":"5daddb828ebc3e01390a97a4","slug":"one-brother-died-and-another-injured-after-falling-roof-of-house-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार समेत छज्जा गिरने से एक भाई की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार समेत छज्जा गिरने से एक भाई की मौत दूसरा घायल
Mon, 21 Oct 2019 09:53 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
संतकबीरनगर में बेलहर क्षेत्र के लोहरसन बाजार में स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार समेत छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक भाई की जहां मौत हो गई, वहीं उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने मलबे के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। घायल को लोग निकट के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
बेलहर थाना क्षेत्र के बरगदवा खुर्द गांव निवासी 46 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र कुलदीप मिश्रा लोहरसन बाजार में स्थित अपने मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य करवा रहे थे। उसी दौरान अचानक दीवार सहित छज्जा भरभरा कर गिर गया और उसके मलबे के नीचे दबकर बड़े भाई वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। जबकि छोटे भाई 35 वर्षीय संजय मिश्रा मामूली रूप से घायल हो गए।
इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल को लोग निकट के प्राइवेट अस्पताल ले गए,जहां से उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल छोटे भाई को घर भेज दिया। पीड़ित पिता कुलदीप, पत्नी सुनीता, बड़े बेटे नितेश, छोटे बेटे आदर्श, घायल भाई संजय का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल पीड़ित के घर पहुंच गए। विधायक ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलवाते हुए ढांढस बंधाया। उसी बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जाहिद अली अंसारी ने पीड़ित परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सांथा चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।