फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On voter day people take oath in degree colleges and universities

उच्च शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी मतदान की शपथ

Wed, 11 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
On voter day people take oath in degree colleges and universities
मतदाता - फोटो : AmarUjala / demo pic
मतदाता दिवस पर यूनिवर्सिटी समेत सभी महाविद्यालयों में प्रशासन एवं एनएसएस के तत्वावधान में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले मतदाता सप्ताह में एनएसएस की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसमें जागरूकता रैली से लेकर, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, प्रदर्शनी आदि का आयोजन होगा। 17 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रशासन और एनएसएस के तत्वावधान में 17 जनवरी से मतदाता जागरूकता सप्ताह शुरू हो रहा है। 25 को मतदाता दिवस मनाने की तैयारी है। इस बीच एनएसएस स्वयंसेवक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वोटरों को जागरूक करने का काम करेंगे। शुरुआत 17 जनवरी को 15 महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से होगी। मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षक बनाए गए एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि इसके लिए महाविद्यालयों से बात हो गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में स्वयंसेवकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर रोज कहीं नुक्कड़ नाटक तो कहीं गोष्ठी, प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाएगा। 25 को यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. अशोक कुमार की अध्यक्षता में मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें डीएम संध्या तिवारी मुख्य अतिथि होंगी। तैयारी चल रही है कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक ही वक्त पर शपथ दिलाई जाए। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों एवं कॉलेज प्राचार्य से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed