फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   om prakash rajbhar attack on bjp in Siddharthnagar

भाजपा भगवान राम की नहीं हुई, तो जनता की क्या होगीः ओम प्रकाश राजभर

Tue, 30 Apr 2019 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar attack on bjp in Siddharthnagar
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

भगवान राम को धोखा देने वाली भाजपा से सतर्क होने की जरूरत है, जो पार्टी भगवान राम को तिरपाल में कर दिया, वह आम जनता को सड़क पर पकौड़ा देकर कटोरा पकड़वाना चाहती है। आज भाजपा को राष्ट्र खतरे में दिखता है। राष्ट्र खतरें में नहीं भाजपा की कुर्सियां खतरें में हैं। 

विज्ञापन


उपरोक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही। वह मंगलवार को सोहांस क्षेत्र के कौलपुरग्रांट मैनहवा के श्रीभद्रसेन सिंह स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भुखमरी, लूटमार, राहजनी सहित अन्य गतिविधियां आम हो गई हैं। शिक्षा में बहुत तेजी से गिरावट आई है। कॉन्वेंट स्कूल मालामाल हो रहा है। प्रदेश सरकार शराबबंदी पर चुप है।
विज्ञापन

जबकि प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश गुजरात के साथ बिहार में बंद कर दिया गया है, पर यूपी में शराब बंदी क्यों नहीं। 

अंत में उन्होंने केशव राजभर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। संचालन शक्ति सिंह ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता शक्ति सिंह ने किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी केश्वराजभर समेत दिवाकर पांडेय, मुरलीधर पांडेय, सुनील, जिलाध्यक्ष राम नेवास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ध्रुप राजभर, मुनिराम राजभर और किशुन राजभर आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed