फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Obstacle to imply LED bulb in street light

शहर को एलईडी से रोशन होने में अड़चन 

Wed, 24 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 24 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Obstacle to imply LED bulb in street light
street light
शहर को एलईडी बल्बों से रोशन करने की सरकार और नगर निगम की योजना में अड़चन आ गई है। इस काम को करने के लिए सिर्फ एक कंपनी द्वारा ही टेंडर भरे जाने से इसे तकनीकी रूप से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गठित कमेटी ने अब नगर आयुक्त पर फैसला छोड़ दिया है।
विज्ञापन


ऊर्जा संरक्षण के लिए शहर के सभी हैलोेजन और सोडियम लाइटों को एलईडी बल्ब से बदलने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर की करीब 28 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलने में तकरीबन 42 करोड़ की लागत आने की संभावना है। इसे देखते हुए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन सिर्फ एक फर्म ने ही टेंडर डाला, जबकि नियमानुसार किसी भी टेंडर के लिए कम से कम तीन फर्म द्वारा टेंडर डाला जाना जरूरी है। ऐसे में तकनीकी रूप से टेंडर अमान्य कर दिया गया है। इसके बाद नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर, लेखा अधिकारी एवं मुख्य नगर लेखा परीक्षक की कमेटी गठित कर राय मांगी। इन तीनों अधिकारियों ने टेंडर को तकनीकी रूप से गलत ठहराते हुए नगर आयुक्त से इस पर निर्णय लेने की सिफारिश की है।  
विज्ञापन


हर माह 28 लाख रुपये बिजली बिल चुकाता है नगर निगम
पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। शासनादेश के बावजूद कभी न तो नगर आयुक्त पर जुर्माना लगा और न ही स्ट्रीट लाइटों के दिनभर जलने से रोकने के लिए नगर निगम की कवायद सफल हो सकी। काफी खर्चीला होने से नगर निगम ने शहर के सभी स्ट्रीट लाइटों को सौर ऊर्जा से जलाने की योजना पर विराम लगा दिया था। इसके बाद स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने का निर्णय लिया गया। नगर निगम बिजली के मद में हर माह तकरीबन 28 लाख रुपये चुकाता है। बिजली की बर्बादी रोकने और बिजली के मद में कटौती के मकसद से नगर निगम ने हैलोजन और सोडियम लाइटों को एलईडी में बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 हजार स्ट्रीट लाइट बदलने का है प्रस्ताव
शहर में तकरीबन 28 हजार स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट हैं। सभी हैलोजन या सोडियम लाइटें हैं। इन पर बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। इनके अलावा छह हजार खंभों पर स्ट्रीट लाइट प्वाइंट नहीं हैं। फिलहाल एनर्जी सेविंग अभियान के तहत 28 हजार स्ट्रीट सोडियम और हैलोजन लाइट प्वाइंट को एलईडी में बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed