फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now ambulance also available in block

अब ब्लॉकों पर भी मौजूद रहेगी एंबुलेंस

Wed, 13 Jan 2016 08:35 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
अब पीएचसी के अलावा ब्लॉकों पर भी एंबुलेंस मौजूद रहेगी। एंबुलेंस रखने के स्थान के संबंध में नया आदेश प्राप्त हो गया है। स्थान का चयन डीएम, सीएमओ और पुलिस विभाग की कमेटी करेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य महकमे की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने दी। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का खाता खुलवाने में देरी पर एडी हेल्थ के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों को निर्देश दिया कि जिस मद में धन उपलब्ध हो, उससे संबंधित सभी कार्य को फरवरी के अंतिम तक पूरा कर लें। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों से कहा है कि केवल निर्देश देने और धन आवंटित करने तक ही अपने को सीमित न रखें बल्कि कार्य की प्रगति और उसकी गुणवत्ता की भी समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन


विद्युत संयोजन की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष बचे पांच हजार मजरे के काम मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिए। कमिश्नर ने विशेष स्वच्छता अभियान के लिए डीएम के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार करने को कहा। कुक्कुट विकास निधि एंव कामधेनु योजना में देवरिया की स्थिति ठीक न पाए जाने पर निर्देश दिया कि यदि बैंकर्स बार-बार आपत्ति लगाकर आवेदन वापस करेंगे तो उनपर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएम गोरखपुर ओएन सिंह, डीएम महराजगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव समेत चारों जिलों के सीडीओ और मंडलीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed