फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   notice to hotel

पेशी पर आए बदमाश को होटल में कमरा देने पर नोटिस जारी

Sun, 24 Nov 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
notice to hotel
पेशी पर आए बदमाश को होटल में कमरा देने पर नोटिस जारी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रेमिका के साथ रेलवे स्टेशन के होटल हॉली डे में पकड़े गए पेशी पर आए बदमाश को बिना शर्त ही कमरा दिया गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि होटल के रजिस्टर पर कमरा लेने वाले के नाम पते की जगह पर सिर्फ पुलिस लिखा गया था, इसके अलावा कोई ब्योरा नहीं था। इसे लेकर पुलिस की ओर से होटल संचालक से जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब ना आने पर कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया, गौरीबाजार के पथरहट गांव निवासी कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू हरदोई जेल में बंद है। 2010 में पथरहट निवासी रमेश सिंह की हत्या में नामजद आरोपी है। 18 नवंबर को इस मामले में कामेश्वर देवरिया न्यायालय में पेशी पर आया था। हरदोई पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही आनंद सिंह, अभय सिंह और अमन कुमार बदमाश को लेकर देवरिया आए थे। लौटते समय दोपहर 1:30 बजे कामेश्वर की निजी गाड़ी से उसके साथियों व प्रेमिका को लेकर रेलवे स्टेशन के होटल हॉलीडे इन पहुंचे। रजिस्टर में पुलिस दर्ज करने के बाद कामेश्वर अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में चला गया। दूसरे कमरे में सिपाही और उसके दोस्त रुके थे। सूचना मिलने पर पहुंची कैंट पुलिस ने सभी आरोपितों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि होटल में ठहरे लोगों का विवरण रजिस्टर में दर्ज न होना गंभीर बात है। संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed