फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   not found treatment, child died

नहीं मिला इलाज, मृत जन्मा बच्चा तो मां ने नाली में फेंका

Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
not found treatment, child died
देहात से-- सहजनवां सीएचसी में भर्ती महिला - फोटो : GORAKHPUR DEHAT
नहीं मिला इलाज, मृत जन्मा बच्चा तो मां ने नाली में फेंका
विज्ञापन

सहजनवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। यहां प्रसव के लिए आई महिला दर्द से कराहते हुए अस्पताल का चक्कर लगाती रही, लेकिन कर्मचारियों ने उसके साथ कोई व्यक्ति नहीं होने से उसे भर्ती नहीं किया। बाद में उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। कोई मददगार नहीं होने पर दर्द से तड़पते हुए महिला ने मृत नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर अस्पताल की नाली में डाल दिया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप से महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के बौर व्यास निवासी श्रवण की पत्नी शीलू (27) बुधवार शाम प्रसव के लिए सीएचसी गई थी। पीड़िता ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह इलाज कराने अस्पताल आई थी, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने घर के किसी जिम्मेदार के नहीं होने से इलाज करने से इंकार कर दिया। वह पूरी रात अस्पताल में चक्कर लगाती रही। सुबह उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। कोई साथ में नहीं होने से उसने मृत नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर अस्पताल के गेट पर स्थित नाली में डाल दिया।
विज्ञापन

यह देख राहगीरों ने शोर मचाया तो डरी महिला अस्पताल के एक कोने में जाकर बैठ गई। भीड़ देख पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता से जब नाम-पता पूछा तो तब स्वास्थ्य कर्मी उसे विक्षिप्त बताने लगे। पुलिस के दबाव में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी लगाई र्गइं हैं। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सतीश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में स्टाफ नर्स को नोटिस दिया गया है। उनका स्पष्टीकरण मिलने के पर उच्चाधिकारियों सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed