फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nobody will be able to get the rain now aslho

लावारिस असलहों को अब मिल सकेंगे ‘वारिस’

Tue, 09 Feb 2016 08:05 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नए शस्त्र लाइसेंस के लिए तो अभी कोई छूट नहीं मिली है लेकिन विरासत और असलहा न संभाल पाने वालों के मामलों में प्रशासन ने ढील देने का निर्णय किया है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद अब इन्हें लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। सख्ती की वजह से तीन सालों से इन दोनों ही मामलों से जुड़े सैकड़ों लोग पुलिस और डीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

2012 में पदभार संभालने के बाद से पूर्व डीएम रवि कुमार एनजी ने असलहा लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी थी। उन्होंने विरासत और असलहा स्थानांतरण के मामलों में भी सख्ती कर रखी थी। अभी डीएम स्तर से यह सख्ती चल ही रही थी कि 2013 में हाई कोर्ट ने भी नए लाइसेंस जारी करने को लेकर सख्ती के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि विरासत और असलहा संभालने में अक्षम लोगों के शस्त्र लाइसेंस के स्थानांतरण को लेकर कभी कोई रोक नहीं लगाई गई मगर जिले में ऐसे सभी आवेदन लटके ही रहे।  
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब ऐसे मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विरासत के मामलों में पुलिस से जांच कराई जाएगी। अगर संबंधित वारिस के खिलाफ कोई आपराधिक मामला थानों में नहीं दर्ज होगा और उसकी छवि साफ-सुथरी होगी तो उन्हें लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसी तरह से असलहा न संभाल पाने वालों के आवेदन पर भी प्रशासन ने छूट देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed