फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no one SP member of gorakhpur division can get place in the national working commitee

सपा में मंडल के नेताओं का घटा कद

Mon, 18 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
no one SP member of gorakhpur division can get place in the national working commitee
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कर दी। पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं दुबारा आने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दे दी गई, पर गोरखपुर मंडल के किसी नेता को उसमें जगह नहीं दी गई है। पिछली कार्यकारिणी में दो लोगों को  पदाधिकारी बनाया गया था। इस बार किसी को जगह ही नहीं दी गई है। इससे साबित हो रहा है कि मंडल  में कोई ऐसा नेता  नहीं है कि उसे राष्ट्रीय फलक पर जगह मिल सके।
विज्ञापन


 समाजवादी पार्टी की स्थिति गोरखपुर में कमजोर है उसका एम मात्र विधायक यहां से राजमति निषाद हैं। स्थानीय निकाय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में जब पूरे प्रदेश में सपा ने अपने जीत का झंडा गाड़ा तो समाजवादी पार्टी यहां पिट गई। वैसे जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले विधायक अब सपा का उम्मीदवार हो गए हैं। सपा से बागी हो चुनाव जीतने वाले एमएलसी सीपी चंद भी फिर अपने घर आ गए।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का दावा है अबकी बार पार्टी की स्थिति अन्य चुनावों की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। बावजूद इसके सपा मुखिया ने इसे तवज्जो नहंी दी। दूसरी तरफ देवरिया , कुशीनगर, और मजराजगंज में पार्टी बेहतर स्थिति में है। फिर भी वहां के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्व. मोहन सिंह पिछली कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव देवरिया से ही थे। गोरखपुर के एक नेता को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई थी। इस बार किसी को जगह नहीं मिली। वैसे यहां के तमाम नेता अपने को सपा मुखिया का करीबी बताते हुए थकते नहीं हैं। राज्यसभा और विधान परिषद में जगह यहां के नेताओं को नहीं मिला तो कोई बात नहीं। वे स्वयं भू राष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह नहीं पा सके। इससे लगता है कि उनकी बात में कोई दम नहीं है।


यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी है। इसमें मंडल के नेताओं को शामिल करने की बात संभव नही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निणर्य है। वह सोच समझ कर लिये होंगे। इसमें देश भर के लोगों में से प्रमुख लोगों को शामिल किया जाता है।
- राजेंद्र चौधरी पार्टी प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed