फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new traffic plan apply on monday, many route make one way

जाम से कहीं निजात तो कहीं आफत

Tue, 01 Mar 2016 01:08 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
new traffic plan apply on monday, many route make one way
आईजी के मास्टर प्लान का असर सोमवार को दिखा। सिविल लाइंस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों ने जाम से राहत महसूस किया। वहीं बैंक रोड पर डायवर्जन का मैनेजमेंट ठीक न होने के कारण पूरे दिन लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। फोर्स की कमी के कारण वन-वे पर मनमानी करते हुए लोगों ने गाड़ियां चलाई।
विज्ञापन


सिटी मॉल से र्कामल की तरफ जाने वाले रास्ते को वन-वे करने के कारण गणेश चौराहा से यूनीवर्सिटी चौक जाम की समस्या नहीं रही। लेकिन बुद्धा हॉस्पिटल के सामने न तो संकेतांक लगाया गया न ही पालन कराने के लिए किसी सिपाही, होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई। नतीजतन पूरे दिन लोगों की मनमानी चली। बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा, गांधी गली के वन-वे होने के साथ ही कार और रिक्शा के लिए प्रतिबंधित होने का संकेतांक न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विजय चौराहा से टाउनहाल की तरफ आने वाले कार सवार और रिक्शा चालक को अग्रसेन तिराहे पर बैरिकेडिंग के कारण लौटकर वापस जुबिली सिनेमा रोड या गोलघर जाना पड़ा जिसके कारण उधर जाम की समस्या बनी रही। रेती, घोष कंपनी में डायवर्जन का पालन होने के कारण आम दिनों की तुलना में यातायात सामान्य रहा।
विज्ञापन


गश्त कर पुलिस ने जांची बैंक की सुरक्षा

अलग-अलग थानों की पुलिस ने सोमवार की सुबह बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। सीओ ने गश्त के दौरान अपने क्षेत्र के बैंकों में जाकर सुरक्षा जांचने के साथ ही संदिग्धों की तलाशी ली। एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानेदार अपने क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और बैंकों की तरफ पैदल गश्त में निकले। सीओ कोतवाली ने बैंक रोड पर गश्त के दौरान बैंकों में जाकर अलार्म के साथ ही सुरक्षा की पड़ताल की। इसके अलावा शाहपुर, राजघाट, गगहा, उरुवां क्षेत्र में भी पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान बैंक के आसपास बिना काम के घूम रहे लोगों की तलाशी लेने के साथ ही छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed