{"_id":"59147d414f1c1b1d688515a5","slug":"new-tahsil-proces-for-pipraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच को नई तहसील बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपराइच को नई तहसील बनाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिपराइच को नई तहसील बनाने की तैयारी चल रही है। शासन स्तर से आए निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। तीन दिन के भीतर इसे शासन को भेजने की तैयारी है। एडीएम प्रशासन लव कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी नहीं है। सदर तहसील का दायरा काफी बड़ा होने की वजह से इसके तहत आने वाले ब्लॉकों के कुछ भाग को अलग कर नई तहसील बनाए जाने की तैयारी है। शासन की तरफ से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है।
विश्वस्त प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चरगांवा, पिपराइच और भटहट के करीब सवा तीन सौ गांवों को शामिल कर पिपराइच तहसील बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि शासन स्तर से खुद इस मामले में पहल की गई है, लिहाजा जल्द ही नई तहसील वजूद में आने की काफी उम्मीद है। एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में सर्वे का काम चल रहा है। गांवों के नाम, एरिया, ब्लॉक आदि से जुड़ी जानकारियाें की रिपोर्ट तैयार कर उसे डीएम को भेजा जाएगा। उनके स्तर से ही यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वर्तमान में जिले में सात तहसीलें हैं। इनमें सदर, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवां, खजनी, बांसगांव और गोला शामिल हैं। नई तहसील अस्तित्व में आने पर इनकी संख्या आठ हो जाएगी।