{"_id":"f9383dc645ae84f5e8feb98fc9914138","slug":"new-ssp-takes-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एसएसपी ने पुलिस लाइंस में संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एसएसपी ने पुलिस लाइंस में संभाला चार्ज
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
जिले के नए एसएसपी अनंत देव ने अपराध को कम करने के लिए जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने पर जोर दिया है। इसके लिए वह सामुदायिक पुलिसिंग की शुरूआत करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को वह पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के लिए एस-7 और एस-10 का फार्मूला लागू करूंगा। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें जिले के गांवों के प्रधान, सभ्रांत जन और चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे लोगों शामिल किया जाएगा। समिति का काम होगा कि गांव की नाली, पानी जैसी छोटी-छोटी समस्याओं को चिह्नित करें। बाद में यही समिति इनका समाधान करेगी। यदि जरूरी हो तो संबंधित थाने से भी मदद लें। इस समिति का नाम एस-7 रहेगा। इसमें कम से कम सात सदस्य होंगे।
एसएसपी ने बताया कि गोरखपुर सांप्रदायिक नजरिए से काफी संवेदनशील है। इससे निजात पाने के लिए एस-10 नाम की एक अन्य समिति गठित की जाएगी। जिसमें अलग-अलग समुदाय के लोग शामिल होंगे। शहर में गठित होने वाली समिति पार्षद तथा चुनाव में इस पद के प्रत्याशी रहे लोगों के अलावा सभ्रांत लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
अनंत देव का परिचय
फतेहपुर जिले के रहने वाले अनंत देव का 1987 में प्रादेशिक पुलिस सेवा में चयन हुआ था। वर्ष 2006 में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति मिली। एसटीएफ में विभिन्न पदों पर साढ़े छह साल सेवा देने के बाद सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ और बुलंदशहर में वह पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। बुलंदशहर से उनका तबादला गोरखपुर होने पर रविवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।