{"_id":"57d16d964f1c1ba83031a6b3","slug":"new-list-of-medicines-for-hospitals-are-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे बच्चे भी खाएंगे टैबलेट, कैल्शियम नहीं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे बच्चे भी खाएंगे टैबलेट, कैल्शियम नहीं मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Sep 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों के भरोसे दवा करने वालों को बड़ा झटका लगा है। दवाओं को लेकर नई आरसी जारी हो गई है। इसमें से 165 दवाओं को बाहर कर दिया गया है। बाहर हुई दवाओं में कई ऐसी दवाएं भी हैं, जिससे गरीबों को बड़ा झटका लग सकता है। पैरासिटामॉल सिरप, कैल्शियम की दवाएं सूची में नहीं हैं। नई आरसी सूची जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में भेज दी गई हैं।
सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खरीद आरसी के हिसाब से होती है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आरसी की लिस्ट में दवाओं के फॉर्मूले होते हैं। इसमें ही कंपनी का नाम भी तय होता है। पहले इस सूची में करीब 350 दवाओं को शामिल किया गया था। अब नई सूची में महज 185 दवाएं ही हैं। इसमें कुछ दवाएं नई हैं, तो कई महत्वपूर्ण दवाएं बाहर हो चुकी हैं। इससे हड्डी के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। चूंकि हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है, उसे ही बाहर कर दिया गया है।
वहीं हर सीजन के बदलाव के समय में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार के ही आते हैं। आमतौर पर पांच साल तक के बच्चे टैबलेट नहीं निगलना चाहते हैं और उनके लिए अस्पतालो में पैरासिटामॉल सिरप उपलब्ध कराया जाता था। मगर नई सूची से यह भी बाहर कर दिया गया है। जोड़ों में गठिया के लिए महत्वपूर्ण दवा को भी सूची से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
दवाओं की नई आरसी लिस्ट आती रहती है। इसमें कौन सी दवाएं बाहर हुई हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं है।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी