फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New DM may be take charge today

डीएम सुधारेंगे शहर की यातायात व्यवस्था

Wed, 19 Apr 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 19 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
New DM may be take charge today
नए डीएम राजीव रौतेला। - फोटो : Amar Ujala
नए जिलाधिकारी राजीव रौतेला की पहली प्राथमिकता शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाना है। वह बुधवार को देरशाम तक कार्यभार संभाल सकते हैं। ‘अमर उजाला’ से टेलीफोन पर विशेष बातचीत में डीएम ने कहा कि रोडवेज बस, आटो, टैंपो और अन्य वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से कराया जाएगा। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए यातायात पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने जिले का विकास तेजी से कराने का दावा भी किया।
विज्ञापन


गोरखपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी का मंगलवार को तबादला हो गया। संध्या को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। अब वर्ष 2002 बैच के आईएएस राजीव रौतेला गोरखपुर के नए डीएम होंगे। मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले राजीव ने आगरा के सेंट जोंस कॉलेज से प्रारंभिक पढ़ाई की, फिर इलाहाबाद पढ़ने चले गए। इसी दौरान सिविल सर्विसेज में सेलेक्शन हो गया। राजीव को तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है। इसी का नतीजा है कि उन्हें गोरखपुर का डीएम बनाया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। तैनाती के बाद टेलीफोन पर नवनियुक्त डीएम ने कहा कि शहर का तेजी से विकास कराया जाएगा। मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से कराने की व्यवस्था की जाएगी। वनटांगियों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा। इन क्षेत्रों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिले में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली पहुंचाने का इंतजाम कराया जाएगा। हर विभाग के अफसर की समयसीमा के अंदर काम करने की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव रौतेला इसके पहले अलीगढ़, रामपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं। वह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed