फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new 4 thana open for district

जिले में खुलेंगे चार नए थाने 

Mon, 17 Apr 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
शासन की मंजूरी मिली तो जिले में जल्द ही चार नए थाने खुलेंगे। बढ़ती आबादी को देखते हुए चार चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। रामगढ़ताल, रेलवे, एयरफोर्स और मछली गांव चौकी को थाने में तब्दील करने की योजना है। एसएसपी रामलाल वर्मा के मुताबिक इन चौकियों के प्रस्ताव पर अनुमति मिली तो जल्द ही चौकियां थाने में तब्दील हो जाएंगी। 
विज्ञापन

जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए नए थानों को बनाए जाने का फैसला लिया गया है। पहले की आबादी के हिसाब से बने थानों से नई आबादी की दूरी ज्यादा है। खोराबार थाना क्षेत्र के बीच में ही कैंट की सीमा लगती है। कुछ इसी तरह खोराबार थाने तक कैंट की सीमा लगती है। इससे घटना होने पर पुलिस को स्थल तक जाने में ज्यादा समय लग जाता है। कुछ यही दिक्कतें फरियादियों को भी होती है, उन्हें भी मुकामी थाने तक जाने में समय लग जाता है। इसे लेकर चार नए थानों को बनाए जाने का फैसला हुआ है। इनके थाने बनने की अनुमति मिली तो चौकियां भी बढ़ जाएंगी, जिससे आम लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी दिखेगी। जिन चौकियां को थाने में तब्दील करने का चुनाव किया गया है, वह सभी बड़ी आबादी के बीच में हैं। 
विज्ञापन

पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव

चार चौकियों को थाने में बदलने का प्रस्ताव पहले भी भेजा गया था लेकिन फिर पुलिस अफसरों की कमजोर पैरवी और शासन की रुचि न होने की वजह से अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब गोरखपुर शहर सीएम सिटी हो चुका है, जिसे देखते हुए पुलिस अफसरों को भी यह भरोसा है कि शासन से अनुमति मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हो जाएंगे 30 थाने, चौकी भी बढे़गी

जिले में महिला थाने को लेकर अभी 26 थाने हैं। हर थाना क्षेत्र में आबादी के हिसाब से चौकी होती है। एक थाना क्षेत्र में कम से कम तीन चौकियां होती ही हैं। अब अनुमति मिली तो 30 थाने होंगे। इसके बाद चौकी भी बढ़ जाएगी।


चार चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अनुमति मिली तो जल्द ही रामगढ़ताल, मछलीगांव, एयरफोर्स और रेलवे थाना होगा। इससे आम लोगों में सुरक्षा बढ़ेगी।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed