फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali tribals protests on India Nepal Border against map issue

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली आदिवासी और मगर संघ का प्रदर्शन, विस्तारवाद के खिलाफ लगाए नारे

Sun, 24 Nov 2019 04:17 PM IST
Prachi Priyam संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 24 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Nepali tribals protests on India Nepal Border against map issue
सीमा पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर रूपनदेही जिले के नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भारत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारत वापस जाओ और विस्तारवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर बड़ी संख्या में नेपाल की पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


रविवार दोपहर दो बजे रूपनदेही जिला के नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता भैरहवां से जुलूस निकालते हुए सोनौली सीमा के निकट भैरहवा कस्टम बैरियर पर पहुंचे। यहां एक सभा कर भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत विस्तारवाद मुर्दाबाद, भारत वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दर्शाया गया है, जिसे मानचित्र से हटाया जाए। प्रदर्शन की सूचना पर सुरक्षा को लेकर नेपाल पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची।  सीमा पर करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सभी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के निकट नेपाली राजनीतिक पार्टी के लोगों ने को प्रदर्शन किया है। इसके पहले भी दो बार प्रदर्शन हो चुके हैं। भैरहवां कस्टम के पास हुए विरोध प्रदर्शन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed