फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal Deputy Prime Minister and Urban Development Minister resigns, political crisis deepens

नेपाल के उपप्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक संकट गहराया

Tue, 24 Dec 2019 05:20 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)। Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Nepal Deputy Prime Minister and Urban Development Minister resigns, political crisis deepens
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। काठमांडू में दोनों ने इस्तीफा देने की वजह अपनी ही सरकार पर सहमति के अनुसार काम न करना बताई है। दोनों के इस्तीफे के बाद नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है, क्योंकि अगर यही हालात रहे तो केपी ओली शर्मा की सरकार पर सकंट के बादल मंडरा सकते हैं।
विज्ञापन

 
मंगलवार दोपहर नेपाल के उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव और शहरी विकास मंत्री इस्तियाक राई ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के समक्ष अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि दोनों का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफे के बाद से ही ने पाल मंत्रीमंडल के कई सदस्य उन्हें मनाने में जुट गए है। समाचार लिखे जाने तक बात नहीं बनी थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहे उपेंद्र यादव के तकरीबन डेढ़ साल पहले ही संविधान संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर केपी ओली शर्मा वाली गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे। लेकिन डेढ़ सालों में उपेंद्र यादव की बातों को दरकिनार कर दिया गया। कई बार इसे लेकर नेपाल सरकार से वार्ता भी हुई, जो असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि उपेंद्र यादव ने उपप्रधानमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही उनके करीबी रहे शहरी विकास मंत्री इश्तियाक राई ने भी इस्तीफा दिया है। बताया जाता है कि उपेंद्र यादव सप्तरी जिले के रहने वाले है। यह जिला पहाड़ और तराई दोनों को जोड़ता है। यही कारण है कि उनकी तराई और नेपालियों में अच्छी छवि है। इस इस्तीफे के बाद से नेपाल सरकार पर सकंट के बाद छा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed