फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neither AC, nor besin, how Modular OT is shifted

एसी, न बेसिन कैसे शिफ्ट हो मॉड्यूलर ओटी

Wed, 24 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 24 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Neither AC, nor besin, how Modular OT is shifted
जिला अस्पताल
जिला महिला अस्पताल की ओटी पर सवाल खड़े करते हुए मिशन निदेशक ने मॉड्यूलर ओटी के इस्तेमाल का आदेश दिया है। आदेश के बाद जागे अस्पताल प्रशासन ने जब कवायद शुरू की तो खामियां ही खामियां सामने आने लगी हैं। ओटी हैंडओवर तो हो गई है मगर उसमें न तो बेसिन है और न ही हौज। यही नहीं एसी लगाने को बजट ही नहीं है। ऐसे में चाह कर भी इस ओटी का इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं है। इसे लेकर एसआईसी ने सीएमओ को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए कमियों को गिनाते हुए बजट देकर काम कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


पहले पुरानी ओटी को नए मानकों पर बनाने का निर्णय लिया गया था। करीब चार साल पहले नई ओटी बनकर तैयार भी हो गई मगर उसका इस्तेमाल शुरू नहीं हो सका। एक के बाद एक निरीक्षण के दौरान मंत्री हो या अफसर सबने नए ओटी को शुरू करने का आदेश दिया और चले गए मगर अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। करीब दो साल पहले 24 घंटे में पांच मासूमों की मौत में इंफेक्शन का मामला सामने आया था और इसे लेकर कवायद भी शुरू की गई। मगर समय के साथ ही मामला दबा तो नए ओटी के शिफ्टिंग की कवायद भी रोक दी गई। अब कुछ दिनों पहले निरीक्षण करने आए मिशन निदेशक ने पुरानी ओटी को जानलेवा बताया और नए ओटी को शुरू करने का आदेश दे दिया। इसके बाद एसआईसी डॉ. एके गुप्ता ने कवायद शुरू की तो कमियां सामने आने लगी। 
विज्ञापन

यह काम है अधूरा

- हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन मानक के अनुसार नहीं 
- गंदे कपड़े रखने एवं धोने के लिए ओटी के बाहर हौज नहीं 
- भवन में तीन ओटी बनाए गए हैं जिसमें छह एसी लगना शेष है
- ओटी को फिक्स ग्लास द्वारा अभी तक कवर नहीं किया गया है
- ओटी के दरवाजों पर एआर कर्टेल नहीं है

मॉड्यूलर ओटी में अभी कई कमियां हैं। सीएमओ को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि अधूरे कार्यों को  जल्द पूरा कराया जाए। कोशिश यही है कि जल्द से जल्द काम हो जाए ताकि ओटी को शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed