फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NEET will be held today

आधार कार्ड के साथ जाएं नीट का पेपर देने 

Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
NEET will be held today
NEET - फोटो : social media
देश के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को शहर के सात केंद्रों पर पहली बार कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को सिर्फ एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ सुबह सात बजे बुलाया गया है। यानी पेपर शुरू होने से तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की तरफ से होने वाली इस परीक्षा के लिए पेन, रफ पेपर परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से हर केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र पर आने पर रोक लगाई गई है। टेस्ट के दौरान केंद्र के आसपास फोटोकॉपी और पीसीओ की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होगा लेकिन केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही इंट्री दी जाएगी। यह सिलसिला सुबह 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद किसी छात्र-छात्रा को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर आना होगा। जूता पहनकर आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कोई परीक्षार्थी जूते पहनकर आता है तो उसे जूते परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतारने होंगे। इसके लिए निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। ऐसा पहली बार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनाए गए सेंटर
आर्मी स्कूल कूड़ाघाट, सेंट्रल एकेडमी तारामंडल रोड, डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया, नवल्स एकेडमी राप्तीनगर फेज-4, सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्यनगर, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स और सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष चंद्र बोस नगर।  


इन नियमों का रखें खास ख्याल
- छात्राएं बाल में क्लिप, क्लचर या फिर हेयर बैंड लगाकर न आएं। 
- जींस समेत चुस्त कपड़े पहनकर पेपर देने पर रोक। 
- लड़कियों को सामान्य कपड़े में आकर पेपर देने की नसीहत।  
 - परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लेकर आना है।   
- पेन, पीने का पानी आदि सीबीएसई की ओर से दिया जाएगा। 
- मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट लाने पर प्रतिबंध
 
आठ जून को रिजल्ट
नीट के रिजल्ट आठ जून को घोषित होंगे, फिर काउंसलिंग कराकर एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। यूपी के सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी नीट से भरी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed