फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ne railway mazdoor union gorakhpur

नरमू के 59वें वार्षिक अधिवेशन में चुनी कार्यकारिणी, 103 साल के केएल गुप्त बने महामंत्री

Wed, 18 Dec 2019 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
ne railway mazdoor union gorakhpur
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की नई कार्यकारिणी - फोटो : अमर उजाला
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 59 वें वार्षिक अधिवेशन में दूसरे दिन मंगलवार को नई कार्यकारिणी चुनी गई। संगठन के डेलीगेट का भरोसा जीतने में एक बार फिर 103 साल के कामरेड केएल गुप्त सफल रहे। उन्हें लगातार 59 वीं बार महामंत्री चुना गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन


रेलवे के सूचना प्रोद्योगिकी सेंटर के सभागार में आयोजित जोन कार्यकारिणी चुनाव में मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल से जुटे डेलिगेट (अधिकृत प्रतिनिधियों) की मौजूदगी में सर्वसम्मति से केएल के नाम पर मुहर लगी। महामंत्री सहित कुल आठ पदों पर यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई। जिसमें बसंत लाल चतुर्वेदी को पुन: अध्यक्ष तथा नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार धर दूबे और ओंकार नाथ सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


आंदोलन तेज करने का दोहराया संकल्प
गोरखपुर। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। जिसमें चार से छह दिसंबर तक चेन्नई में आयोजित आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के वार्षिक अधिवेशन में तैयार 51 सूत्रीय प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आंदोलन को तेज करने का संकल्प दोहराया। डेलिगेट सेशन में पदाधिकारियों ने निजीकरण, निगमीकरण, नई पेंशन योजना और नए श्रम कानून के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित महामंत्री केएल गुप्त ने निजीकरण, निगमीकरण और नई पेंशन योजना के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे को निजी हाथों में सौंप रही है। अब हड़ताल ही एक मात्र विकल्प बचा है। इसके लिए देशभर के कर्मचारियों और मजदूरों को एकजुट किया जा रहा है। इस मौके पर लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल शाखाओं के अलावा छपरा, गोंडा डीजल लॉबी, मैलानी, सीतापुर, कानपुर, कासगंज तथा मुख्यालय गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना, सिग्नल कारखाना, पुल कारखाना, स्टोर डिपो, लेखा शाखा, आउट डोर, लोको शाखा के प्रतिनिधि मौजूद थे।

चुने गए पदाधिकारी

अध्यक्ष : बसंत लाल चतुर्वेदी
कार्यकारी अध्यक्ष : विश्वनाथ सिंह
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार द्विवेदी और घनश्याम सिंह
महामंत्री : केएल गुप्त
संयुक्त महामंत्री : नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार धर दूबे व ओंकार नाथ सिंह
सहायक महामंत्री : अजय कुमार वर्मा और एन बी सिंह
संगठन मंत्री : रविंद्र श्रीवास्तव, दीप कुमार व राकेश पांडेय
कोषाध्यक्ष : विनय कुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed