फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ncte will make 40 bad colleges future

एनसीटीई तय करेगी 40 बीएड कॉलेजों का भविष्य 

Fri, 29 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 29 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
40 बीएड कॉलेजों के एनओसी और शिक्षक अनुमोदन में फर्जीवाड़े के मामले में गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने गेंद एनसीटीई के पाले में डाल दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एनसीटीई को पत्र लिखकर स्थिति साफ करने कहा है। साथ ही एनसीटीई के फैसले की आड़ में सभी कॉलेजों को सशर्त पैनल निरीक्षण की चिट्टी जारी कर दी है।
विज्ञापन


उधर, यूनिवर्सिटी के इस रुख से 22 कॉलेजों ने निरीक्षण के पैनल की मांग कर दी है लेकिन 18 कॉलेज बैकफुट पर चले गए हैं। इन कॉलेजों की ओर से पैनल के लिए अह तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


एनसीटीई-2014 रेग्युलेशन के मुताबिक किसी कॉलेज को बीएड की मान्यता के लिए सबसे पहले संबंधित यूनिवर्सिटी से एनओसी लेनी पड़ती है, लेकिन 40 कॉलेजों ने फर्जी एनओसी के साथ के साथ एनसीटीई से नियम 7.13 के तहत अस्थाई मान्यता ले ली। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इन कॉलेजों ने फर्जी तौर पर शिक्षक अनुमोदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 18 कॉलेज तो ऐसे हैं, जिनके प्रबंधन ने बिना शिक्षक अनुमोदन कराए ही नियम 7.16 के तहत स्थाई मान्यता तक हासिल कर ली और इसके बाद शिक्षक अनुमोदन कराया। यह फर्जीवाड़ा तब पकड़ में आया जब कुलपति के सामने देवरिया के दो कॉलेजों के निरीक्षण मंडल के गठन की फाइल पहुंची।

कुलपति ने इसे लेकर तत्काल एनसीटीई जयपुर के अधिकारियों से बात की तो स्थिति साफ होते देर नहीं लगी कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर मान्यता की प्रक्रिया पूरी की गई है। जब कुलपति ने इसे लेकर और जानकारी की तो पता चला कि इस फर्जीवाड़े की फेहरिस्त में 40 कॉलेज हैं।

यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक मान्यता के लिए यदि फर्जी एनओसी के इस्तेमाल की पुष्टि एनसीटीई ने कर दी तो इन सभी कॉलेजों की बीएड मान्यता तो खतरे में पड़ ही जाएगी, संबद्धता पर भी खतरा मंडराने लगेगा। सूत्रों की मानें तो कुलपति खुद भी एनसीटीई जाकर मामले की तस्दीक करेंगे।


कार्य परिषद में रखा जाएगा मुद्दा
 बिना एनओसी और फर्जी शिक्षक अनुमोदन के सहारे बीएड मान्यता हासिल करने के मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्य परिषद के सामने रखने का फैसला किया है। कार्य परिषद की अगली बैठक 12 मई को प्रस्तावित है। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक परिषद बैठक के एजेंडे में इस मामले को शामिल कर लिया गया है। कार्य परिषद यह निर्णय लेगी कि दोषी कॉलेजों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed