फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   navy sub lieutenant

लीलहट के भरत बने नेवी का सब लेफ्टीनेंट

Wed, 04 Dec 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
navy sub lieutenant
लीलहट के भरत बने नेवी का सब लेफ्टीनेंट
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के अमवा खास (लिलहट) निवासी भरत कुशवाहा इंडियन नेवी में सब लेफ्टीनेंट बने हैं। शनिवार को केरला के एजिमाला में आयोजित पासिंग आउट परेड में भरत के माता और पिता ने उन्हें स्ट्राइप्स लगाए। अमर उजाला से बातचीत में भरत ने बताया कि उनके पिता लल्लन कुशवाहा किसान हैं। वहीं, मां राबड़ी कुशवाहा गृहणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गौतम बुद्ध विद्यालय तिलकनगर से हुई है।

दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई चंडीगढ़ के सरकारी मॉडल स्कूल हुई। 2014-15 में इंटरपास करने के बाद से ही भरत नेशनल डिफेंस एकेडमी की तैयारी में लगे थे। वर्ष 2016 में उनका सलेक्शन एनडीए में हुआ। पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़गवासला से तीन साल एनडीए की ट्रेनिंग पूरी की है। उसके बाद उनका चयन इंडियन नेवल एकेडमी के लिए हुआ। बताया कि वे बचपन से ही फौज में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एनडीए को चुना। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ दोनों छोटे भाई राहुल और अमन कुशवाहा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed