{"_id":"5bd7d825bdec225e69658155","slug":"nandanagar-railways-crossing-will-closed-on-today-know-about-traffic-diversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बंद रहेगी नंदानगर रेलवे क्रासिंग, बदला रहेगा शहर का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बंद रहेगी नंदानगर रेलवे क्रासिंग, बदला रहेगा शहर का यातायात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदानगर रेलवे क्रासिंग मंगलवार को भी बंद रहेगी। क्रासिंग के दोनो तरफ रास्ता ठीक किया जाएगा। अंडरपास की तरफ बैरिकेडिंग का काम पूरा कराया जाएगा। पीडब्लूडी के अधिकारी निरीक्षण करने के बाद रेल प्रशासन की सहमति लेकर आवागमन शुरू कराएंगे। अब बुधवार को आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण का काम पूरा हो गया है। 24 अक्तूबर को पहले बैरल और 28 अक्तूबर को दूसरा बैरल तैयार किया गया। इसके लिए 23 अक्तूबर से ही रेलवे क्रासिंग बंद है। सोमवार की देर रात तक अंडरपास के पहले छोर (बैरल) में बचे चार बॉक्स को डाल दिया गया।
रेलवे ने पहले सोमवार की रात 12 बजे तक क्रासिंग बंद करने निर्णय लिया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर मंगलवार की रात 12 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि अंतिम निर्णय पीडब्लूडी अधिकारियों को लेना है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेलवे के हिस्से का काम खत्म हो गया है। मंगलवार को पीडब्लूडी को क्रासिंग के दोनो छोर पर सड़क की मरम्मत करानी है। उनकी तरफ से हरी झंडी मिलते ही क्रासिंग खोल दी जाएगी।
बदला रहेगा यातायात
रेलवे क्रासिंग पर निर्माण के चलते रूट डायवर्जन मंगलवार को भी लागू रहेगा। क्रासिंग के आसपास से आने-जाने वाले छोटे, बड़े वाहनों को अलग-अलग सड़कों से निकाला जाएगा। कोनी से एयरपोर्ट की ओर वाहनों को आने पर रोक है। वाहनों को रामनगर करजहां और देवरिया बाईपास से निकाला जा रहा है। इसी प्रकार कूड़ाघाट से नंदानगर वाहन ले जाने पर रोक है। इन वाहनों को देवरिया बाईपास से भेजा जा रहा है।